Badrinath Ki Dulhania
फिल्म:-बद्रीनाथ की दुल्हनिया
म्यूजिक डायरेक्टर:- अमाल मालिक, तनिष्क बागची, अखिल सचदेवा
गीतकार:- शब्बीर अहमद, कुमार, अखिल सचदेवा, इंदीवर
पहले मेने सोचा इस फिल्म का रिव्यु नही करूँगा, म्यूजिक में कुछ नया है ही नही, लेकिन अगर में अच्छे म्यूजिक का ही रिव्यु करूँगा तो रिव्यु करने का फायदा क्या?
अच्छा म्यूजिक तो अच्छा है ही, में क्या बताऊंगा उसमे, तो मेने इस मूवी का पूरा म्यूजिक सुनने का कढोर फैसला ले ही लिया। ऐसा भी नही है की म्यूजिक खराब है, म्यूजिक catchy बनाया गया है जो फटाफट लोगो की जुबान पर चढ़ जाये जैसा की धर्मा प्रोडक्शन की हर फिल्म के साथ होता है ।
म्यूजिक सुन कर टिपिकल दही हांड़ी सांग लगेगा, पता नही मूवी में किस situtaion में use किया गया है लेकिन म्यूजिक तो वही सदियो पुराना use किया है, reference के लिए एक लिंक भी attach कर रहा हु जिन लोगो को शक़ हो देख सकते है dahi handi songs
गाने को गाया और कंपोज़ अमाल मालिक ने किया है और साथ दिया है श्रेया घोसाल ने, लिरिक्स लिखे है शब्बीर अहमद ने।
| गाना जैसा की एल्बम की थीम है catchy है, "जो भीड़ा तेरे नैनो से टंका, आशिक़ सरेंडर हुआ तूने शर्मा के विंडो से झाँका, आशिक़ सरेंडर हुआ॥" पूरा गाना इसी थीम पर है तो लिरिक्स में कुछ खास नही है, पर एक दो जगह तू ऐसे फालतू लिरिक्स लिखे हुए है की कुछ मतलब ही नही बन रहा, "ताज महल बनवाना शाह जहाँ की भूल है, उसके पास पैसा अपने हाथो में फूल है।" मतलब कुछ भी बस बना दो सुन ने में अच्छा लगना चाहिए । 2 . Roke Na Ruke Naina गाना गाया है अरिजीत सिंह ने तो हिट तो होगा ही कंपोज़ किया है अमाल मालिक ने और लिरिक्स लिखे है कुमार ने। कुमार अच्छा लिखते है और यह भी उन्होंने अपना काम अच्छा किया है, लेकिन लेकिन अरिजीत की आवाज़ गाने में आ जाने के बाद, फिर और किसी चीज़ पर ध्यान जाता ही कहा है। 3 . Humsafar पहली बार सुन ने में लगेगा की गाना आतिफ ने गया है पर गाने को गया कंपोज़ और लिखा है बॉलीवुड में डेब्यू कर रहे अखिल सचदेव ने| गाना सुनने में अच्छा लगता है और soothing है। 4. Badrinath ki Dulhania(Title Song) फिल्म का टाइटल सांग लिखा है शब्बीर अहमद ने, कंपोज़ किया है तनिष्क बागची ने और गाने वालो में बहुत सरे नाम है, मुख्य गायक है नेहा कक्कर, मोनाली ठाकुर, देव नेगी, रैपर है इक्का । क्रेडिट्स की लिस्ट में २-४ नाम और भी है। गाने में बस राइटर को काम करना पड़ा है, कम्पोजीशन तो कोई भी बता देगा कहा से उठाया है। 5 . Tamma Tamma Again पता नही कब तक ये trend चलता रहेगा की कोई भी पुराना हिट गाना उठाओ और थोड़ा सा रीमिक्स करके, beats डालो, सस्ता सा rap ऐड करो और गाना तैयार। |
द्रीनाथ।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें