Rangoon
फिल्म:- रंगून म्यूजिक डायरेक्टर:- विशाल भरद्वाज गीतकार:- गुलज़ार १ . "Bloody Hell" फिल्म के पहले गाने का नाम है " ब्लडी hell", काफी catchy टाइटल है और गाना बनाया भी उसी अंदाज़ में हुआ है। सुन कर ऐसा लगता है जैसे लाइन कहि सुनी हुई है, फिर आपको अमिताभ जी का वो ई कैन टॉक इंग्लिश ई कैन वाक इंग्लिश वाला डायलॉग याद आ जायेगा। पूरा गाना इसी अंदाज़ में लिखा गया है, एक तरह से ये गाना फिल्म का आइटम सांग है । २. "ye ishq hai" गुलजार जी मेरे सबसे पसंदीदा गीतकार है, आजकल के catchy लिरिक्स के ज़माने में, वो बस कुछ चुनिंदा लोगो की मूवीज में ही अपनी कलम का कमाल दिखा पाते हैं । रंगून एक पेरियोडिक फिल्म है और विशाल भरद्वाज ने पूरी कोशिश की है उस ज़माने के म्यूजिक को फिल्म में फिट करने की । फिल्म वर्ल्ड वॉर २ पर आधारित है और उस वक़्त वैसे तो इंग्लिश प्रयोग नही होती थी, लेकिन मूवी रिलीज़ २०१७ में हो रही है तो दर्शको को समझ भी आनी चाहिए शायद इसीलिए लिरिक्स और जहा तक मुझे लगता है मूवी भी शुद हिंदी में तो नही हो...